CG Crime: शादी में नाच रहे युवकों के बीच झड़प ने लिया खूनी रूप, भतीजे को बचाने गए चाचा को चाकू से गोदा

Author name

November 29, 2025


बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में शादी के दौरान युवकों के बीच झड़प ने खूनी रूप ले लिया और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। भतीजे को मारपीट से बचाने आए चाचा को बदमाशों ने चाकू से गोदकर मार डाला, वहीं भतीजा भी गंभीर घायल है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

By sarfraj memon

Publish Date: Sat, 29 Nov 2025 04:24:57 PM (IST)

Updated Date: Sat, 29 Nov 2025 04:28:12 PM (IST)

CG Crime: शादी में नाच रहे युवकों के बीच झड़प ने लिया खूनी रूप, भतीजे को बचाने गए चाचा को चाकू से गोदा
चाचा की चाकू मारकर हत्या

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में शादी के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। मारपीट और चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट और बलवा की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार, मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम खपरी निवासी कुश यादव (21) अपने पिता के साथ आटो चलाने का काम करता है। उस रात वह अपने दोस्त बादल निषाद की शादी में शामिल होने गया था। चुलमाटी के लिए वे दोस्त के परिवार के साथ गांव में घूमते हुए और नाचते हुए जब भीम पटेल के घर के पास पहुंचा, तो वहां आशीक निषाद, देव यादव, संदीप निषाद, ओम पटेल और गोल्ठा निषाद सहित कई युवक नाच रहे थे। कुश भी उनके साथ नाचने लगा।

नाचते हुए टकारा युवक

नाचते समय कुश का हाथ संदीप निषाद से टकरा गया, जिस पर संदीप ने कुश को मां-बहन की गालियां दीं और थप्पड़ मार दिया। यह देख ओम पटेल और गोल्ठा निषाद भी विवाद में कूद पड़े और कुश से मारपीट करने लगे। इसी दौरान बरतोरी गांव के सूरज यादव और अर्जुन यादव भी वहां पहुंच गए। दोनों ने कुश के साथ गाली-गलौज की और उस पर हाथ-मुक्कों से हमला किया। मारपीट के दौरान संदीप ने कुश का गला पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर के पीछे चोट आई।

बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा की मौत

घटना देख कुश के चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। तब पांचों आरोपियों ने मिलकर उन पर भी हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान अर्जुन यादव ने अपने पास रखे चाकू से बड़कू पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाचा के बाएं सीने, माथे और बाईं आंख के नीचे तीन बार वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए।

यह भी पढ़ें- बीच सड़क कार रोककर काटा Birthday Cake, फिर पुलिस ने दिया अपने अंदाज में ‘GIFT’

घटना के बाद मौके पर भीम पटेल, विजय निषाद और रामभरोस पहुंचे। उन्होंने घायल बड़कू को बिल्हा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कुश के सिर में भी चोट पाई गई है। पुलिस ने संदीप निषाद, गोल्ठा निषाद, ओम पटेल, अर्जुन यादव और सूरज यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियाें को गिरफ्तार किया गया है।



Source link