CG Crime: दोस्तों संग घर में पी रहा था शराब, पत्नी ने विरोध किया तो डंडे से की पिटाई, मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा

Author name

June 30, 2025


Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटे की डंडे से सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि वो उसे शराब पीने से मना कर रहे थे। मारपीट से घायल मां और बेटा किसी तरह थाने पहुंचे, जहां महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Mon, 30 Jun 2025 01:55:49 PM (IST)

Updated Date: Mon, 30 Jun 2025 02:02:11 PM (IST)

CG Crime: दोस्तों संग घर में पी रहा था शराब, पत्नी ने विरोध किया तो डंडे से की पिटाई, मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा
शराब के विरोध पर पति ने की पत्नी की डंडे से पिटाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. शराब के विरोध पर पति ने की पत्नी की डंडे से पिटाई
  2. बीच-बचाव करने आए बेटे को भी नहीं बख्शा
  3. महिला की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: पारिवारिक विवाद के बाद महिला अपने बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। इसका फायदा उठाते हुए पति ने घर पर दोस्तों के साथ शराब पीने का प्लान बनाया। महिला ने घर आकर इसका विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सकरी क्षेत्र के पसरदा में रहने वाली किर्ती मेहर गृहिणी हैं।

पति का विरोध करना पड़ गया भारी

घरेलू विवाद के चलते वे कुछ दिन पहले अपने मायके पथरिया चोरभट्टी चली गई थी। महिला अपने बच्चों को लेकर शनिवार की सुबह घर आई। इस दौरान उनका पति अशोक मेहर दोस्तों के साथ घर पर शराब पी रहा था। महिला ने इसका विरोध करते हुए उसके दोस्तों को घर से जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर पति ने महिला की डंडे से पिटाई शुरू कर दी।

बेटे की भी डंडे से पिटाई की

महिला को मार खाते देख उनका बेटा निखिल बीच-बचाव करने लगा। शराब के नशे में धुत पति ने अपने बेटे की भी डंडे से पिटाई की। मारपीट से घायल मां बेटा किसी तरह थाने पहुंचे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

युवक ने महिला के पति को पीटा

बिलासपुर में ही एक अन्य मामले में बुधवारी बाजार में रहने वाली महिला को फलों का ठेला लगाने वाले युवक ने पांच सौ रुपये लेकर अपने साथ घूमने चलने के लिए कहा। महिला के पति ने इसका विरोध किया तो ठेला लगाने वाले ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने ठेला लगाने वाले के घर पर जाकर उसकी मां से शिकायत की। तब उसके परिवार वालों ने भी महिला की पिटाई कर दी। घायल महिला ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

तोरवा बुधवारी बाजार के पास रहने वाले महिला का पति फलों का कारोबार करता है। वह रविवार की सुबह गोदाम से फल और ठेला केंटीन में छोड़ने गया था। महिला भी अपने पति का काम में हाथ बंटा रही थी। जब वह फल छोड़कर गोदाम लौट रही थी, तब रास्ते में फलों का ठेला लगाने वाला राजू सोनी महिला को साथ में घुमने चलने के लिए कहा। इसके लिए उसने महिला को 500 देने की बात कही। महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। तब उसके पति ने ठेला लगाने वाले के पास जाकर इस संबंध में बात की। तब ठेला लगाने वाले ने महिला के पति की पिटाई कर दी।



Source link