CG Crime News: पत्नी से विवाद में पति बना हैवान, जंगल में हुआ घरेलू झगड़ा तो कर दी हत्या

Author name

June 24, 2025


आरोपित ने बताया कि घर लौटते समय चरित्र शंका को लेकर उसने लाठी और ईंट से मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए वह जंगल में छुपा था। आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा जब्त कर लिया गया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

By Dheeraj Belwal

Publish Date: Tue, 24 Jun 2025 09:34:38 PM (IST)

Updated Date: Tue, 24 Jun 2025 09:34:38 PM (IST)

CG Crime News: पत्नी से विवाद में पति बना हैवान, जंगल में हुआ घरेलू झगड़ा तो कर दी हत्या
चरित्र शंका को लेकर दिया घटना को अंजाम।

HighLights

  1. न्योता भोज के बाद लौट रहे थे पति और पत्नी
  2. जंगल में हुआ विवाद तो कर दी पत्नी की हत्या
  3. चरित्र शंका को लेकर दिया घटना को अंजाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। रिश्तेदार के न्योते पर भोजन के बाद लौट रहे पति-पत्नी के बीच जंगल में चरित्र शंका पर विवाद हो गया। जिससे गुस्साए पति ने डंडे और ईंट से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित भागकर जंगल में छुप गया। इधर गांव के लोगों ने महिला की खून से सनी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव पीएम के लिए भेजकर गांव के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद उसके पति को जंगल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

रिश्तेदार के घर से आ रहे थे पति-पत्नी

बेलगहना चौकी प्रभारी एसआइ राज सिंह ने बताया कि छतौना के रगरापारा में रहने वाला पंचराम सौता(40) किसान है। रविवार की रात वह रिश्तेदार के घर न्योता पर भोजन के लिए गया था। भोजन के बाद वह अपनी पत्नी रातबाई को लेकर घर लौट रहा था। सुबह तक दोनों घर नहीं पहुंचे। इधर सोमवार की सुबह गांव के लोगों ने रातबाई की खून से सनी लाश जंगल में देखा। तत्काल इसकी सूचना रातबाई के मायके वालों को दी गई। साथ ही पंचराम की तलाश की गई। पंचराम अपने घर से गायब था। इधर महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया।

हत्या कर जंगल में छिपा पति

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पंचराम और रातबाई के बीच आए दिन विवाद होता था। रविवार को रिश्तेदार ने दोनों को भोजन के लिए अपने घर बुलाया था। जहां से भोजन के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसके बाद से पंचराम गायब है। प्राथमिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पति को संदेही मानकर उसकी तलाश शुरू कर दी। आरोपित अपने घर के पीछे जंगल में छुपा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपित ने बताया कि घर लौटते समय चरित्र शंका को लेकर उसने लाठी और ईंट से मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए वह जंगल में छुपा था। आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा जब्त कर लिया गया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

आए दिन होता था विवाद

महिला रातबाई की मां दशमत बाई ने बताया कि उनका दामाद पंचराम अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसके कारण कुछ दिनों तक रातबाई अपने मायके मझवानी में भी रही। तब स्वजन ने पंचराम को समझाइश दी थी। परिवार के लोगों ने बैठक कर पंचराम को समझाइश भी दी थी। जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे। इसके बाद भी दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था।



Source link