CG News: ट्रैक्टर चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद

Author name

August 2, 2025


CG News: साइबर सेल एवं पुलिस टीम ने दो ट्रैक्टर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए गई दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Sat, 02 Aug 2025 10:03:00 PM (IST)

Updated Date: Sat, 02 Aug 2025 10:03:00 PM (IST)

CG News: ट्रैक्टर चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद
ट्रैक्टर चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा। साइबर सेल एवं पुलिस टीम ने दो ट्रैक्टर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए दो ट्रैक्टर, एक ट्राली, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। थाना पेंड्रा क्षेत्र के करगीखुर्द घाटोलीपारा निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्वराज ट्रैक्टर अज्ञात चोरों ने पार कर दी है।

इस पर थाना पेंड्रा में धारा 303(2), 112(2), 3(5) बीएनएस कके तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार, थाना गौरेला क्षेत्र के ग्राम कोटखारा निवासी पीड़ित ने सोनालिका ट्रैक्टर चोरी की सूचना दी, इस पर धारा 303(2), 312(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। दोनों मामलों में जांच को प्राथमिकता देते हुए एसपी सुरजन राम भगत के निर्देश पर एएसपी ओम प्रकाश चंदेल , एसडीओपी निकिता तिवारी मिश्रा और डीएसपी दीपक मिश्रा के पर्यवेक्षण में तकनीकी और मैदानी स्तर पर कार्रवाई की गई।

सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन तथा अन्य तकनीकी पहलुओं के विश्लेषण के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई। मध्यप्रदेश में उनकी उपस्थिति की पुष्टि के उपरांत टीमों को रवाना कर दबिश दी गई। पुलिस ने युवराज राठौर पिता नयाप्रसाद राठौर (19), मुगन सिंह राठौर उर्फ अंकित पिता संतोष राठौर (21), साहिल राठौर पिता शोभाराम राठौर, (19), शिवम राठौर पिता सोहनलाल राठौर (19), शिवम राठौर पिता देवनारायण राठौर, (19) सभी निवासी थाना जतहरी जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे ट्रैक्टरों की रेकी कर चोरी करते थे और बाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य जिले में बेच देते थे। छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश में भी चौकी, वेंकटनगर जिला अनूपपुर में इसी तरह से ट्रैक्टर चोरी की वारदात करने की जानकारी भी उन्होंने दी है । कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर इंजन सहित, एक ट्रैक्टर ट्राली, चार मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।



Source link