सावन माह में बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे गोंदिया से मधुपुर के बीच श्रावणी स्पेशल ट्रेन चला रही है। आठ फेरे के लिए चलने वाली यह ट्रेन 11 जुलाई को गोंदिया से छूटेगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को गोंदिया से रवाना होगी।
By ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 24 Jun 2025 10:12:16 PM (IST)
Updated Date: Tue, 24 Jun 2025 10:12:16 PM (IST)

HighLights
- गोंदिया-मधुपुर मध्य आठ फेरे के लिए 11 जुलाई से परिचालन
- बिलासपुर, अकलतरा, चांपा समेत अन्य स्टेशनों में पर ठहराव
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सावन माह में बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे गोंदिया से मधुपुर के बीच श्रावणी स्पेशल ट्रेन चला रही है। आठ फेरे के लिए चलने वाली यह ट्रेन 11 जुलाई को गोंदिया से छूटेगी। यह ट्रेन 08855/08856 नंबर के प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को गोंदिया से रवाना होगी। इस ट्रेन की सुविधा 11 जुलाई से चार अगस्त तक मिलेगी। इसी तरह विपरीत दिशा में ट्रेन 12 जुलाई से पांच अगस्त तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को मधुपुर से छूटा करेगी।
एक-दो दिनों के भीतर रिजर्वेशन की सुविधा
इस ट्रेन का लाभ अधिक से अधिक यात्रियों को मिल सके इसलिए रेलवे ने डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, बिलासपुर, अकलतरा, नैला, चांपा, बाराद्वार, सक्ती, खरसिया, रायगढ़, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर स्टेशन में ठहराव देने का निर्णय लिया है। एक-दो दिनों के भीतर इस ट्रेन में रिजर्वेशन की सुविधा भी मिलने लगेगी। पहले से रिजर्वेशन शुरू होने से यात्री बर्थ आरक्षित करा सकते हैं।
स्पेशल ट्रेन का परिचालन समय
गोंदिया-मधुपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन गोंदिया से 12.30 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़ 13:28 बजे, राजनांदगांव 13:52 बजे, दुर्ग 14:40 बजे, रायपुर 15:30 बजे, तिल्दा-नेवरा 16:08 बजे, भाटापारा 16:30 बजे, बिल्हा 17:00 बजे और बिलासपुर 17:35 बजे पहुंचकर 17:45 बजे रवाना होगी और अकलतरा 18:10 बजे, नैला 18:26 बजे व चांपा, बाराद्वार, सक्ती, खरसिया, रायगढ़, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर, झारसुगुड़ा, राऊरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, आन्दुल, डानकुनि, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन होते हुए 12:30 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में मधुपुर से 14:30 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन टाटानगर व बिलासपुर 10:35 बजे पहुंचेगी। गोंदिया पहुंचने का समय 17:00 बजे निर्धारित किया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
एक अक्टूबर तक चलेगी ये स्पेशल ट्रेन
रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दुर्ग-हटिया के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया है। 27 जून तक चलने वाली इस ट्रेन के परिचालन में 27 फेरों के लिए विस्तार हुआ है। इसके तहत अब यह ट्रेन एक अक्टूबर तक चलेगी।
इसे भी पढ़ें… CG News: दहेज के लालच में तोड़ा रिश्ता, शादी रद्द कर लौटे दूल्हे वाले, पिता की मिन्नतें भी नहीं आई काम