CG News: बिलासपुर में विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Author name

September 14, 2025


कोटा क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित महेंद्र बंजारे (29) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Publish Date: Mon, 15 Sep 2025 02:29:00 AM (IST)

Updated Date: Mon, 15 Sep 2025 02:29:00 AM (IST)

CG News: बिलासपुर में विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर में विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

HighLights

  1. विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है
  2. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

नईदुनिया,बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित महेंद्र बंजारे (29) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान घोंघाडीह निवासी महेंद्र बंजारे से थी। इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ जबरदस्ती की। बाद में आरोपी शादी से इनकार करने लगा।

पुलिस ने क्या कहा

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में स्थाई वारंट भी जारी है। आरोपी बिलासपुर में छुपकर रह रहा था। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और स्थाई वारंट की तामिल भी करवाई गई।



Source link