CG Ration Card: e-KYC कराने में ना करें देरी, आज चूके तो 1.6 लाख लोगों को नहीं मिलेगा मुफ्त राशन

Author name

June 30, 2025


Chhattisgarh Ration Card: छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड धारकों की केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जाएगी। सरकार इस योजना में पहले भी दो बार केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ा चुकी है, लेकिन अब 30 जून की समयसीमा को अंतिम माना जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो इस बार केवाईसी न कराने पर उन्हें अनाज से वंचित होना पड़ सकता है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Mon, 30 Jun 2025 01:14:20 PM (IST)

Updated Date: Mon, 30 Jun 2025 01:14:35 PM (IST)

CG Ration Card: e-KYC कराने में ना करें देरी, आज चूके तो 1.6 लाख लोगों को नहीं मिलेगा मुफ्त राशन
छत्तीसगढ़ में 1.6 लाख लोगों की होनी है केवाईसी अपडेट

HighLights

  1. सोमवार को खत्म हो जाएगी केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तिथि
  2. छत्तीसगढ़ में 1.6 लाख लोगों की होनी है केवाईसी अपडेट
  3. इस बार तारीख बढ़ेगी या नहीं, अफसर नहीं बता पा रहे स्पष्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: शासन की सार्वजनिक खाद्यन वितरण प्रणाली योजना के तहत कार्डधारकों की केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जाएगी। राज्य में कुल 17 लाख 92 हजार 346 राशन कार्डधारकों में से अब तक 88 प्रतिशत हितग्राहियों की केवाईसी हो चुकी है। शेष 1.6 लाख परिवार अब भी केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए है। अधिकारियों की मानें तो केवाईसी अपडेट न होने पर उन्हें अनाज से वंचित होना पड़ सकता है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र परिवारों को मिलने वाला खाद्यान्न अब पूरी तरह आधार-आधारित केवाईसी प्रक्रिया से जुड़ गया है।

30 जून की समयसीमा को माना जा रहा अंतिम

सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रत्येक राशन कार्डधारी परिवार के सभी सदस्यों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया के बिना संबंधित कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा और योजना का लाभ नहीं मिलेगा। राज्य शासन द्वारा संचालित इस योजना में पहले भी दो बार केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन अब 30 जून की समयसीमा को अंतिम माना जा रहा है।

सरकार ने नहीं जारी की कोई नई गाइडलाइन

शासन की ओर से इस विषय में कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, इससे लोग असमंजस की स्थिति में है कि अगर राज्य शासन केवाईसी अपडेट की तारीख नहीं बढ़ाएगा तो उन्हें खाद्यान योजना से कही वंचित न होना पड़ जाए।

खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 17 लाख 92 हजार 346 राशन कार्डधारकों में से लगभग 88 प्रतिशत ने प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। इसके बावजूद अब भी लगभग 1.5 लाख कार्डधारी केवाईसी से वंचित हैं। अधिकारियों की मानें तो वे केवाईसी अपडेट कराने के लिए लगातार अभियान चलाकर इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। नहीं तो पूर्व में यह आंकड़ा काफी कम था।

तारीख बढ़ेगी या नहीं अफसर नहीं बता पा रहे स्पष्ट

अंतिम तारीख तक राशन कार्ड में केवाईसी अपडेट न हुई तो ऐसे राशन कार्ड खुद ही निष्क्रिय हो जाएंगे। शासन की नीति के अनुसार बिना बायोमेट्रिक सत्यापन वाले परिवारों को अगले माह से राशन सामग्री नहीं मिलेगी।



Source link