CG: SECR रेलवे बॉक्सिंग रिंग में शराबपार्टी पर बवाल, सभी 16 कर्मचारियों पर बड़े एक्शन की तैयारी

Author name

October 27, 2025


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बाक्सिंग रिंग में शराब और नानवेज पार्टी मामले की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। तीन अफसरों की जांच टीम एक-दो दिनों में रिपोर्ट तैयार कर सौंपने वाली है। सभी पर मेजर पेनल्टी चार्जशीट जारी की जा सकती है।

Publish Date: Mon, 27 Oct 2025 11:53:28 PM (IST)

Updated Date: Mon, 27 Oct 2025 11:53:28 PM (IST)

CG: SECR रेलवे बॉक्सिंग रिंग में शराबपार्टी पर बवाल, सभी 16 कर्मचारियों पर बड़े एक्शन की तैयारी
SECR रेलवे बॉक्सिंग रिंग में शराबपार्टी पर बवाल(फाइल फोटो)

HighLights

  1. बाक्सिंग रिंग में शराब और नानवेज पार्टी मामले की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है
  2. तीन अफसरों की जांच टीम एक-दो दिनों में रिपोर्ट तैयार कर सौंपने वाली है
  3. महाप्रबंधक ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बाक्सिंग रिंग में शराब और नानवेज पार्टी मामले की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। तीन अफसरों की जांच टीम एक-दो दिनों में रिपोर्ट तैयार कर सौंपने वाली है। सभी पर मेजर पेनल्टी चार्जशीट जारी की जा सकती है। महाप्रबंधक ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे। रेलवे खेल परिसर में हुई इस पार्टी ने खेल और अनुशासन दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बाक्सिंग रिंग में हुई शराब और नानवेज पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाप्रबंधक के निर्देश पर तीन अधिकारियों डिप्टी सीपीओ, डीआईजी और डीजीएम की जांच टीम गठित की गई। टीम ने मौके का मुआयना कर 16 कर्मचारियों से शुक्रवार को रात एक बजे तक पूछताछ की और बयान दर्ज किए। कुछ अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ करने की बात सामने आई है।



Source link