CG Vyapam Exam में आधी बांह वाले कपड़े के साथ ही मिलेगा प्रवेश, धार्मिक पोशाक पर होगी जांच

Author name

August 2, 2025


CG Vyapam lab attendant Exam 2025 3 अगस्त आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए शख्त ड्रेस कोड तय किया गया है। अभ्यार्थियों के लिए आधी बांह के कपड़े पहनना अनिवार्य होगा। धार्मिक पोशाक की विशेष जांच की जाएगी। परीक्षा से आधे घंटे पहले केंद्र में प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी।

By Dhirendra Kumar Sinha

Publish Date: Sat, 02 Aug 2025 12:59:41 PM (IST)

Updated Date: Sat, 02 Aug 2025 01:03:32 PM (IST)

CG Vyapam Exam में आधी बांह वाले कपड़े के साथ ही मिलेगा प्रवेश, धार्मिक पोशाक पर होगी जांच
आधी बांह वाले कपड़े के साथ ही मिलेगा प्रवेश

HighLights

  1. 17,115 परीक्षार्थी पंजीकृत
  2. 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए
  3. 11 बजे सुबह शुरू परीक्षा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: व्यापम द्वारा 3 अगस्त को आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा को लेकर सख्त ड्रेस कोड लागू किया गया है। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य किया गया है। वहीं, धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से पहले पहुंचना होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया यह कदम

  • छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 3 अगस्त रविवार को आयोजित है।
  • यह परीक्षा सुबह पाली में प्रात: 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक संपन्न होगी।
  • जिले में परीक्षा के लिए कुल 47 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 17,115 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
  • परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और नकल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सत दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं।
  • जैसे जूते के बजाए चप्पल पहनकर ही पर्चा हल कर सकेंगे।
  • ढाई घंटे पहले उपस्थिति देनी होगी,30 मिनट पहले केंद्र के गेट बंद हो जाएंगे।

कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने परीक्षा की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। सुरक्षा के लिहाज से इस बार परीक्षार्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

10:30 बजे बंद हो जाएगा गेट

परीक्षा पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 11 बजे से 1:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। लेकिन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार 10.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड द्वारा जैमर तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगायी जाएगी। अभ्यर्थियों को हैंड मेटल डिक्टेटर तथा हाथों से तलाशी अर्थात फ्रिस्किंग की जाएगी।

महिला पुलिस कर्मी करेंगी जांच

प्रत्येक केंद्र में एक महिला और एक पुरूष पुलिस कर्मी फ्रिस्किंग का यह कार्य करेंगे। उन्हें परीक्षा शुरू होने के ढाई घंटे पहले अपनी उपस्थिति देनी होगी। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिस कर्मी द्वारा कराई जाएगी। केंद्र के प्रत्येक कक्ष में एक दीवाल घड़ी होगी।

यह भी पढ़ें: RTI से बड़ा खुलासा, भूपेश बघेल सरकार में मतांतरण पर थी चुप्पी, मिशनरियों को मिली खुली छूट

घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, टोपी प्रतिबंधित

फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित किया गया है। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, टोपी आदि ले जाने पर प्रतिबंध है। परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और उनकी उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी।



Source link