CG Weather Update: अधिकांश इलाके में मध्यम बारिश का संभावना, तापमान में नहीं होगा बदलाव

Author name

September 12, 2025


छत्तीसगढ़ में मानसून का असर एक बार फिर सामान्य है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 3 दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। तापमान भी ऐसा ही बना रहेगा।

Publish Date: Fri, 12 Sep 2025 08:26:44 AM (IST)

Updated Date: Fri, 12 Sep 2025 08:28:47 AM (IST)

CG Weather Update: अधिकांश इलाके में मध्यम बारिश का संभावना, तापमान में नहीं होगा बदलाव
बारिश की स्थिति सामान्य रहने की संभावना

HighLights

  1. प्रदेश में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना
  2. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना
  3. बिलासपुर में एक जून से अब तक 1,183.5 मिमी बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: प्रदेश में मौसम की स्थिति सामान्य बनी हुई है। मानसून का प्रभाव साधारण है। कुछ इलाकों हल्की बारिश हो रही हैं। वहीं एक बार फिर कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग की मानें तो मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, बरेली, बाराबंकी, डेहरी, पुरुलिया, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण उड़ीसा-उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर स्थित है तथा यह 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक झारखंड दक्षिण उड़ीसा में स्थित ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इनके प्रभाव से यह स्थिति बनी है। तभी तो दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। राहत की बात यह कि गर्मी व उमस का अहसास कम हुआ।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के मौसम और तापमान गुरुवार को बिलासपुर का मौसम ठंडक भरा रहा। वातावरण में हल्की नमी महसूस हुई। ठंडी हवाएं चलीं। इस वजह से गर्मी व उमस से थोड़ी राहत मिली। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। बारिश के नाम पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई।

ऐसा रह सकता है आज का मौसम

आज बारिश की संभावना प्रदेश में 12 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने तथा वज्रपात होने की संभावना है।बिलासपुर अंचल में बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- ‘निजी स्कूल भी ESI एक्ट के दायरे से बाहर नहीं जा सकते’, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर में 12 मिमी बारिश

न्यायधानी में बीते 24 घंटों में 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई
है। शहर में एक जून से अब तक 1,183.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से ज्यादा है। वहीं अलग-अलग तहसीलों की बात की जाए तो तखतपुर में इस साल सबसे ज्यादा 1,243 मिमी पानी बरस चुका है। सबसे कम बारिश इस साल कोटा क्षेत्र में 758 मिमी
बरसात हुई है।



Source link