CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भी चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का असर, कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

Author name

November 30, 2025


CG Weather: बंगाल की खाड़ी में उठे Cyclonic Ditwah के असर से दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तुफान के असर से मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे इन इलाकों के तापमान में बल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

Publish Date: Sun, 30 Nov 2025 08:21:01 AM (IST)

Updated Date: Sun, 30 Nov 2025 08:22:45 AM (IST)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भी चक्रवाती तूफान 'दितवाह' का असर, कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ में तुफान दितवाह का असर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान के असर से बढ़ेगा बिलासपुर का तापमान
  2. बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
  3. प्रदेश में न्यूनतम तामपान अंबिकापुर में 8.8 डिग्री से. दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ (Cyclonic storm Ditwah effects) अब छत्तीसगढ़ के मौसम को बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल घिरेंगे और दक्षिण छत्तीसगढ़ (Rain in Chhattisgarh) में बहुत हल्की बारिश की संभावना भी रहेगी।

वहीं बदलते मौसम का अप्रत्यक्ष असर मैदान के शहरों पर पड़ेगा और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दिखेगी। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के विज्ञानियों के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ (Cyclonic storm Ditwah) दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी श्रीलंका के पास सक्रिय है और 30 नवंबर की सुबह तक इसके उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के समीप पहुंचने की संभावना है। इसी सिस्टम के चलते राज्य में हल्के बादल बढ़ेंगे।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • बिलासपुर 13
  • रायपुर 11.4
  • पेंड्रारोड 9.8
  • अंबिकापुर 8.5
  • जगदलपुर 12.4

आज ऐसा रहेगा मौसम

30 नवंबर को प्रदेश में बस्तर संभाग के एक दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान कई जगहों पर हल्का बादलों से ढका रह सकता है। बिलासपुर और उसके आसपास के जिलों में भी इसी तरह के हालात बनेंगे और आसमान साफ से आंशिक बदली की स्थिति में रहेगा। पारा पिछले दिनों की तुलना में ऊपर जाएगा और रात का तापमान थोड़ा राहत देगा।

बिलासपुर का मौसम

पिछले तीन चार दिनों से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का जोर था, लेकिन अब इसी सिस्टम के असर से तापमान में बढ़ोतरी के हालात बन रहे हैं। शनिवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया।



Source link