CG Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में उतार–चढ़ाव के साथ बढ़ रही ठंड

Author name

November 23, 2025


CG Weather: प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके साथ ही धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बिलासपुर और रायपुर में दिन के समय हल्की गर्मी लगने की संभावना है।

Publish Date: Sun, 23 Nov 2025 08:18:24 AM (IST)

Updated Date: Sun, 23 Nov 2025 08:24:03 AM (IST)

CG Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में उतार–चढ़ाव के साथ बढ़ रही ठंड
प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव जारी

HighLights

  1. बिलासपुर में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना
  2. हवा में हल्की नमी और ठंडक बढ़ने से वातावरण अधिक सर्द
  3. तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद रातों में ठंड बढ़ेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: प्रदेश में पिछले दिनों चले शीतलहर का असर मौसम पर हो रहा है। प्रदेश के सभी इलाके में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट जारी है। हालांकि मौसम में स्थिरता बनी हुई है। IMD के अनुसार, रविवार को सभी संभागों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी।

बिलासपुर का मौसम

मौसम विभाग की माने तो बिलासपुर में आने वाले सप्ताह में मौसम में लगातार उतार–चढ़ाव देखने को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में तापमान में बढ़ोतरी और मध्य व अंत में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे ठंड का अहसास कुछ हद तक कम होगा।

रविवार का दिन अपेक्षाकृत गर्म महसूस होगा और शाम के समय भी ठंड कम पड़ सकती है। सोमवार को भी तापमान में बढ़ोतरी का यह क्रम जारी रहेगा। अनुमान के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिन में हल्की गर्माहट और रात में मध्यम ठंडक का अनुभव होगा। मंगलवार को भी मौसम की स्थिति लगभग इसी तरह रहने की उम्मीद है।

तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं

बादल छाए रहने या हल्की धूप के कारण दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात के तापमान में मामूली गिरावट संभव है। सप्ताह के मध्य तक जैसे-जैसे ठंडी हवाएं सक्रिय होंगी, तापमान में बदलाव स्पष्ट दिखने लगेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी, जिससे सुबह और देर शाम ठंड का अहसास फिर से बढ़ जाएगा।

हवा में हल्की नमी और ठंडक बढ़ने से वातावरण अधिक सर्द महसूस हो सकता है। इसके बाद गुरुवार से शनिवार तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में आई कमी के बाद बाकी दिनों में इसी ठंडक का प्रभाव बना रहेगा। दिन के तापमान में मामूली उतार–चढ़ाव के बावजूद रातें ठंडी बनी रहेंगी।

यह भी पढ़ें- माओवादी हिड़मा के समर्थन में कांग्रेसी नेत्री ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, पार्टी ने पद से हटाया

रायपुर का मौसम

आने वाले कुछ दिनों तक राजधानी रायपुर का मौसम भी सामान्य रहने की संभावना है। दिन के समय धूप के कारण हल्की गर्मी का एहसास होगा। वहीं रात के तापमान में गिरावट जारी रहने वाला है। इसके साथ ही धीरे-धीरे ठंड और बढ़ेगी।



Source link