Chhattisgarh News: शिवनाथ नदी में समाई कार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

Author name

June 23, 2025


Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के लौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने पर कार को जेसीबी और हाइड्रा की मदद से नदी से बाहर निकाला गया।

By Mohan Kumar

Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 12:17:50 PM (IST)

Updated Date: Mon, 23 Jun 2025 12:33:22 PM (IST)

Chhattisgarh News: शिवनाथ नदी में समाई कार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी में गिर गई

HighLights

  1. लौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ
  2. कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी में गिर गई
  3. जेसीबी की मदद से नदी से बाहर निकाली गई कार

नईदुनिया न्यूज, सिमगा: बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग 8:30 बजे एक दर्दनाक हादसा तब हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी में गिर गई। स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत कार सवार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार में सवार केवल एक ही व्यक्ति था, जिसे बचाया नहीं जा सका।

जेसीबी की मदद से निकाली गई कार

हादसे की सूचना मिलने पर कार को जेसीबी और हाइड्रा की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर सिमगा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में सहयोग किया।

छत्तीसगढ़ में कुछ दिन पहले भी हादसा हुआ था, जहां रायपुर जिले में खरोरा थाना क्षेत्र के रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में ठेले वाले बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। यहां अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे ठेले सहित वाहन में फंसकर करीब 7 किलोमीटर तक घसीटे गए। यह घटना रात करीब 9 बजे की है।

सारागांव निवासी रामेश्वर साहू (60) सड़क किनारे गुपचुप का ठेला लगाकर गुजर-बसर करते थे। गुरुवार रात वे ठेला लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान रायपुर की ओर से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से ठेला पूरी तरह चकनाचूर हो गया और रामेश्वर वाहन में फंस गए। चालक उन्हें 7 किलोमीटर तक घसीटता हुआ पीकरडीह पुलिया तक ले गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।



Source link