Cyber Fraud: पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर ठगों ने छात्र से लूटे लाखों रुपये, Tax की मांग पर खुला साइबर फ्रॉड

Author name

August 19, 2025


Cyber Fraud: बिलासपुर में साइबर ठगों ने पार्ट टाइम जॉब (Part Time Job Offer) और ट्रेडिंग टास्क (Trading Task) का झांसा देकर छात्र से 2.37 लाख रुपये ठग लिए। शुरुआत में मुनाफे का भरोसा दिलाया गया, बाद में बड़े अमाउंट जमा कराने के लिए दबाव बनाया। टैक्स की मांग पर छात्र को ठगी का अहसास हुआ और उसने शिकायत दर्ज कराई।

By Akash Sharma

Publish Date: Tue, 19 Aug 2025 11:28:01 AM (IST)

Updated Date: Tue, 19 Aug 2025 11:36:24 AM (IST)

Cyber Fraud: पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर ठगों ने छात्र से लूटे लाखों रुपये, Tax की मांग पर खुला साइबर फ्रॉड
Cyber Fraud: घर बैठे पैसा कमाओ स्कीम का झांसा देकर छात्र से की 2.37 लाख की ठगी

HighLights

  1. बिलासपुर में छात्र से साइबर ठगी।
  2. टेलीग्राम लिंक से लगाया 2.37 लाख का चूना।
  3. ट्रेडिंग टास्क के नाम पर हुआ फ्रॉड।

नईदुनिया प्रतिनिधि: बिलासपुर में साइबर अपराधियों ने छात्र को घर बैठे कमाई का लालच देकर ठगी का शिकार (Cyber Fraud) बना लिया। टेलीग्राम लिंक से जोड़ा गया छात्र शुरुआत में गूगल मैप रेटिंग टास्क पाकर विश्वास में आया, लेकिन आगे चलकर उसे ट्रेडिंग टास्क (Trading Task) में निवेश करने को कहा गया। लगातार पैसों की मांग और झूठे मुनाफे का वादा कर आरोपी ने उससे लाखों रुपये हड़प लिए। Tax की मांग पर छात्र को धोखाधड़ी (Online Scam) का अहसास हुआ और उसने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

साइबर ठगों ने ऐसे बनाया प्लान

पुलिस के अनुसार 31 मई को छात्र के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को प्रिया शर्मा, ASI में HRA पद पर कार्यरत बताया और घर बैठे कमाई का ऑफर दिया। आरोपी ने छात्र को टेलीग्राम लिंक से जोड़कर गूगल मैप रेटिंग का टास्क दिया। शुरुआत में कुछ रकम खाते में भेजकर भरोसा बनाया। इसके बाद ट्रेडिंग टास्क के नाम पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया गया।

छात्र ने पहले छोटे अमाउंट जैसे- 1000 और 2000 रुपये जमा किए और बदले में 4,110 रुपये वापस भी मिले। विश्वास होने पर उसने दो और तीन जून को 15 हजार, 38 हजार, 74 हजार और 98 हजार रुपये ट्रांसफर किए। कुल मिलाकर 1.84 लाख रुपये बैंक खाते से भेजे और शेष रकम रिश्तेदारों से उधार लेकर दी। इस तरह ठगों ने 2.37 लाख रुपये हड़प लिए।

शक होने पर धोखाधड़ी का चला पता

ठगों ने दावा किया कि छात्र के खाते में 4.21 लाख रुपये का प्रॉफिट है, लेकिन निकालने के लिए 70 हजार रुपये टैक्स जमा करना होगा। इस पर शक होने पर छात्र ने लोगों से राय ली, तब जाकर धोखाधड़ी का पता चला। उसने तुरंत सिविल लाइन थाने और साइबर सेल से संपर्क कर रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।



Source link