IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया है। घायल जवानों का भोपालपटनम स्वास्थ्य केंद्र उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
By Akash Sharma
Publish Date: Mon, 18 Aug 2025 09:06:43 AM (IST)
Updated Date: Mon, 18 Aug 2025 09:55:14 AM (IST)

HighLights
- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का हमला।
- आईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद।
- घायल तीन जवानों का चल रहा इलाज।
नईदुनिया न्यूज,बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान रविवार को डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम सर्च आपरेशन पर थी। इसी दौरान सोमवार को सुबह नक्सलियों के द्वारा किए गएआइईडी विस्फोट (IED Blast) में डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। इसके अलावा इस ब्लास्ट में तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं।

घायलों की चल रहा इलाज
घायल जवानों का भोपालपटनम स्वास्थ्य केंद्र उपचार चल रहा है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Chhattisgarh: One Jawan killed and three injured in Naxalite’s IED blast
Read @ANI story | https://t.co/WgBOHZSjzk#Chhattisgarh #naxals #IEDblast #Bilaspur pic.twitter.com/rswzlRBFY9
— ANI Digital (@ani_digital) August 18, 2025
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए निकाला गया है और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था की जा रही है। जिला पुलिस प्रशासन ने बताया कि अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत जानकारी अलग से शेयर की जाएगी।