Indian Railways News: अब ट्रेन की यात्रा होगी और अधिक सुरक्षित, 1,052 कोचों में लगेंगे CCTV कैमरे

Author name

July 19, 2025


सुरक्षित और स्मार्ट रेलवे की परिकल्पना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से इस जोन के 1052 कोचों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। ये कैमरें उच्च गुणवत्ता वाले होगें, जिससे प्राप्त डेटा का विश्लेषण AI के जरिए किया जाएगा। आरक्षित डिब्बों में चार और अनारक्षित डिब्बों में छह कैमरे लगाए जा रहे हैं।

By Roman Tiwari

Publish Date: Sat, 19 Jul 2025 10:18:18 AM (IST)

Updated Date: Sat, 19 Jul 2025 10:21:21 AM (IST)

Indian Railways News: अब ट्रेन की यात्रा होगी और अधिक सुरक्षित, 1,052 कोचों में लगेंगे CCTV कैमरे
कोचों में लगेंगे CCTV कैमरे

HighLights

  1. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 1052 कोचों में लगेंगे सीसीटीवी
  2. आरक्षित डिब्बों में चार और अनारक्षित में छह कैमरे लगेंगे
  3. AI से किया जाएगा सीसीटीवी कैमरों के डेटा का विश्लेषण

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: “सुरक्षित और स्मार्ट रेलवे” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक ठोस कदम उठाया है। यात्री सुरक्षा और निगरानी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 1,052 यात्री डिब्बों में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह प्रयास तकनीकी उन्नयन और आधुनिक रेल सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इस नवाचार से यात्रियों को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल मिलेगा। कैमरे विशेष रूप से डिब्बों के प्रवेश और निकास द्वारों के समीप लगाए जा रहे हैं, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सके। आरक्षित डिब्बों में चार और अनारक्षित डिब्बों में छह कैमरे लगाए जा रहे हैं।

कैमरों की गुणवत्ता उच्च स्तर की है, जिससे कम रोशनी में भी स्पष्ट रिकार्डिंग संभव होगी। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री के ‘सुरक्षित और स्मार्ट रेलवे’ विजन के अनुरूप है, जिसके तहत रेलवे का तीव्र आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

देशभर में 74,000 कोचों में लगाए जाएंगे कैमरे

बता दें कि हाल ही में रेलवे बोर्ड ने देशभर में 74,000 यात्री कोचों और 15,000 इंजनों में कैमरे लगाने की योजना की घोषणा की है। रेल मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और इनके माध्यम से प्राप्त डेटा का विश्लेषण कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) की मदद से किया जाए।

यह कदम केवल सतही निगरानी नहीं, सुरक्षा प्रबंधन की नई दिशा को दर्शाता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा की जा रही यह पहल यात्रियों की निजता का सम्मान करते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संतुलन स्थापित करती है।

आधुनिक तकनीक से लैस होंगे कोच

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे न केवल अत्याधुनिक हैं, बल्कि वे कोच के हर जरूरी हिस्से को कवर करते हैं। इनसे यात्रियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी संभव होगी, जिससे अपराध, छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई हो सकेगी। तकनीक के यह नए प्रयोग सुरक्षा की परिभाषा ही बदल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सड़क को बनाया शूटिंग स्पॉट… कानून को ठेंगा दिखा रईसजादे हाईवे पर बना रहे रील, प्रशासन खामोश

एआइ से जुड़कर बढ़ेगी सुरक्षा की ताकत

रेलवे मंत्री द्वारा निर्देशित ‘इंडिया एआइ’ मिशन के तहत अब सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त डेटा का विश्लेषण कृत्रिम बुद्धिमत्ता से किया जाएगा। इससे किसी संदिग्ध हरकत की पहचान पहले ही हो सकेगी और सुरक्षा कर्मियों को तुरंत अलर्ट मिल पाएगा। यह एक ऐसा प्रयोग है जो भारतीय रेलवे को सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।



Source link