Online Fraud: बिलासपुर के एक मेडिकल व्यवसायी को जालसाजों ने पीएम समृद्धि योजना के तहत ₹70 लाख के लोन पर 30% छूट दिलाने का झांसा दिया। प्रोसेसिंग और इंश्योरेंस फीस जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर जालसाजों ने व्यवसायी से कुल ₹73 लाख की ठगी कर ली। लोन न मिलने पर जब व्यवसायी ने पैसे वापस मांगे, तो जालसाज और पैसे जमा करने का दबाव बनाने लगे।
Publish Date: Tue, 30 Sep 2025 01:21:18 PM (IST)
Updated Date: Tue, 30 Sep 2025 01:21:18 PM (IST)

HighLights
- लोन और छूट के झांसे में मेडिकल व्यवसायी।
- PM समृद्धि योजना का नाम लेकर पैसे ऐंठे।
- ₹70 लाख लोन पर 73 लाख रुपये की ठगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सकरी में रहने वाले मेडिकल व्यवसायी को 30 प्रतिशत छूट के साथ 70 लाख लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने 73 लाख की ठगी कर ली। जब व्यापारी ने अपने रुपये मांगे तो जालसाज और रुपये जमा करने पर सारे रुपये एक साथ वापस करने झांसा देने लगे। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
अनजान नंबर से आया काल
वाट्सएप पर भेजे जरूरी दस्तावेज