प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त शनिवार को जारी हो गई है। इस किस्त में बिलासपुर के 3 हजार किसानों के नाम को लिस्ट से हटा दिया गया है। पति-पत्नी मिलकर फर्जी तरीके से योजना का लाभ ले रहे थे। जांच में मामला सामने आया और उनका नाम लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।
By Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 02 Aug 2025 03:33:54 PM (IST)
Updated Date: Sat, 02 Aug 2025 03:50:15 PM (IST)

HighLights
- 19वीं किस्त में 1,05,498 किसानों को मिला लाभ
- 18वीं किस्त में 98,063 किसानों को मिला लाभ
- 17वीं किस्त में 92,277 किसानों को मिला लाभ
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को किसानों के खातों में पहुंच गई। बिलासपुर जिले में इस बार 1 लाख दो हजार 353 किसानों को करीब 23 करोड़ रुपये का भुगतान होगा। आधार और राशन कार्ड अपडेट के बाद पति-पत्नी को मिल रही दोहरी राशि का पर्दाफाश हुआ था, जिससे 3 हजार किसानों के नाम हटाए गए।
लाभार्थियों की संख्या में हो रही वृद्धि
-
पिछली किस्तों की तुलना में लाभार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
-
19वीं किस्त में 1,05,498 किसानों को 27 करोड़ रुपये की राशि मिली थी।
-
18वीं किस्त में 98,063 किसानों को 2,367 करोड़ रुपये की राशि मिली थी।
-
17वीं किस्त में 92,277 किसानों को 23.04 करोड़ रुपये की राशि मिली थी।
यह भी पढ़ें:Bilaspur Crime: छोटी-छोटी बातों पर करता था मारपीट, तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, पति गिरफ्तार
वर्ष 2023 से लगातार बढ़ रही संख्या