Swachhata award 2024: बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के 7 शहर स्वच्छता रेटिंग में आगे, 17 जुलाई को राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार

Author name

July 13, 2025


Swachhata award 2024 की लिस्ट में बिलासपुर सहित प्रदेश के 7 शहरों ने अपनी जगह बनाई है। जिन्हें 17 जुलाई को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। Super Swachhata League अंबिकापुर सहित 3 शहरों का नाम है। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर निकायों को बधाई दी है।

By Roman Tiwari

Publish Date: Sun, 13 Jul 2025 01:10:12 PM (IST)

Updated Date: Sun, 13 Jul 2025 01:24:19 PM (IST)

Swachhata award 2024: बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के 7 शहर स्वच्छता रेटिंग में आगे, 17 जुलाई को राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
7 शहरों को मिलेगा अवॉर्ड

HighLights

  1. स्वच्छता रैटिंग में बिलासपुर को राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
  2. क्लीन सिटी श्रेणी में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का चयन
  3. 17 जुलाई को दिल्ली में होगा राष्ट्रीय सम्मान समारोह

नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर: स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर नगर निगम ने देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार Swachhata award 2024 की लिस्ट में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 17 जुलाई को नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। बिलासपुर को यह सम्मान तीन लाख से दस लाख आबादी वाले बड़े शहरों की श्रेणी में दिया जा रहा है।

बता दें कि राज्य से बिलासपुर के अलावा Swachhata award 2024 के लिए बिल्हा नगर पंचायत और कुम्हारी नगर पालिका को भी इसी श्रेणी में राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा। इन सभी निकायों ने स्वच्छता के क्षेत्र में नवाचार, जनभागीदारी और तकनीकी व्यवस्था के माध्यम से निरंतर सुधार किए हैंं।

सुपर स्वच्छता लीग में ये शहर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत इस बार सुपर स्वच्छता लीग (Super Swachhata League) नामक एक नई श्रेणी भी जोड़ी गई है। इसमें वे शहर शामिल हैं, जो पिछले तीन वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम, पाटन और बिश्रामपुर नगर पंचायत को इस लीग में स्थान मिला है। वहीं रायपुर नगर निगम को मिनिस्टरियल अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी निकायों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार टीमवर्क, जनता की सहभागिता और ज़मीनी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के और भी शहर आने वाले समय में राष्ट्रीय फलक पर छा जाएंगे।

बिलासपुर की मेहनत लाई रंग

स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार प्रयास करते हुए बिलासपुर ने सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार किए। नगर निगम द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे की वैज्ञानिक प्रोसेसिंग, सफाई मित्रों की तैनाती और वार्ड स्तर पर निगरानी समितियों की सक्रियता से शहर की तस्वीर बदली है। जनता की जागरूकता और स्मार्ट तकनीकों के मेल से यह सफाई अभियान लगातार सफल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Sawan Vrat Food List: व्रत में ऐसा क्या खाएं की सेहत बनी रहे और भरपूर एनर्जी मिले, जानिए डाइटिशियन की सलाह

सुपर स्वच्छता लीग में तीन शहर

स्वच्छ सर्वेक्षण में एक नई श्रेणी सुपर स्वच्छता लीग शुरू की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के तीन शहर अंबिकापुर, पाटन और बिश्रामपुर शामिल हुए हैं। ये वे नगरीय निकाय हैं, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में एक बार शीर्ष तीन में स्थान पाया है और इस वर्ष भी टाप 200 की सूची में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य के सातों चयनित निकायों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग और स्थानीय निकायों की मेहनत से ही छत्तीसगढ़ लगातार स्वच्छता में अग्रणी बन रहा है। अब अन्य शहरों को भी इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।



Source link