इंसानियत तार-तार, विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मकान तक बिकवा दिया

Author name

July 5, 2025


CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो उसे अपने मकान में ले आया और बाद में उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Sat, 05 Jul 2025 04:47:42 PM (IST)

Updated Date: Sat, 05 Jul 2025 04:49:02 PM (IST)

इंसानियत तार-तार, विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मकान तक बिकवा दिया
शादी का झांसा देकर विधवा संग दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
  2. 4 साल पहले हुई महिला के पति की मौत
  3. महिला ने शादी की बात की तो घर से निकाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सकरी क्षेत्र में रहने वाली विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने विधवा का मकान भी बिकवा दिया। इसके बाद उसे अपने घर लाकर कुछ दिन रखा। बाद में उसने महिला और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया। विधवा ने पूरे मामले की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

4 साल पहले हुई महिला के पति की मौत

सकरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति की 2021 में मौत हो गई है। इसके बाद वह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। एक बार बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी दौरान उसकी पहचान मंगला के दीनदयाल कालोनी में रहने वाले राजेश जायसवाल (55) से हुई। इसका फायदा उठाते हुए राजेश महिला के घर जाने लगा।

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध

इसी बीच उसने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाया। महिला ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो उसे अपने साथ मंगला स्थित अपने मकान में ले आया। अपने घर लाने के बाद उसने महिला का सकरी क्षेत्र स्थित मकान बिकवा दिया। इससे मिलेरुपये को उसने अलग-अलग काम में खर्च कर दिया।

शादी के नाम पर घर से निकाला

इधर महिला ने जब फिर से उसे शादी करने के लिए कहा तो उसने पिटाई कर बच्चों के साथ महिला को घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: Bhilai Double Murder: शादी के लिए बनाया दबाव…तो मां के साथ कर दी बेटे की हत्या, दो चचेरे भाई गिरफ्तार



Source link