नशे ने बर्बाद किया करियर, बिलासपुर में ब्राउन शुगर की तस्करी करते प्रोफेसर का बेटा पकड़ा, मास्टरमाइंड पहले से जेल में

Author name

February 28, 2026


सकरी पुलिस ने मेंड्रा रोड पर घेराबंदी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक आरोपित को अभिषेक नगर मंगला में पकड़ …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 05:49:38 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 05:49:38 AM (IST)

नशे ने बर्बाद किया करियर, बिलासपुर में ब्राउन शुगर की तस्करी करते प्रोफेसर का बेटा पकड़ा, मास्टरमाइंड पहले से जेल में
ब्राउन शुगर की तस्करी करते आरोपी पकड़ा।

HighLights

  1. नशे ने बर्बाद किया युवक का करियर।
  2. ब्राउन शुगर की तस्करी करते आरोपी पकड़ा।
  3. मास्टरमाइंड पहले से जेल में।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सकरी पुलिस ने मेंड्रा रोड पर घेराबंदी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक आरोपित को अभिषेक नगर मंगला में पकड़ा। मामले का मास्टर माइंड आर्म्स एक्ट के मामले में पहले से जेल में है।

अब पुलिस न्यायालय की अनुमति से गिरफ्तार करेगी। सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सकरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मेंड्रा रोड पर ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर हामिद अंसारी (33) को पकड़ लिया।

पूछताछ और मास्टर माइंड का खुलासा

आरोपित की जेब से जिपर पैकेट में 840 मिलीग्राम नशीली ब्राउन शुगर मिली। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि रामा लाइफ कॉलोनी में रहने वाले ईशान मंडलोई और मंगला के अभिषेक नगर में रहने वाले अमन तिवारी प्रयागराज से पिस्टल और ब्राउन शुगर लेकर आए थे। वह ईशान से ब्राउन शुगर लेकर बेच रहा था।

पूछताछ के बाद अमन और ईशान के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी। तब ईशान के घर से करीब 25 ग्राम गांजा मिला। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों के मकान में पिस्टल नहीं मिली है। आरोपित ईशान पहले ही आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद है। पुलिस उसे न्यायालय की अनुमति से गिरफ्तार कर ब्राउन शुगर के संबंध में पूछताछ करेगी।

पढ़े-लिखे परिवार से अपराध की ओर झुकाव

आरोपित ईशान मंडलोई की मां प्रतिमा मंडलोई मुंगेली जिले के पथरिया ब्लाक में बीईओ हैं। वहीं, उसके पिता बंशीलाल मंडलोई रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। ईशान पढ़ाई के दौरान ही नशा करने लगा। नशे के कारण वह आपराधिक गतिविधियों की ओर चला गया।

आरोपित ईशान को दो दिन पहले ही पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपित फिलहाल जेल में बंद है। जल्द ही पुलिस उसे न्यायालय से अनुमति लेकर एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार करेगी।



Source link