बिछड़ने के गम में दिल्ली में प्रेमी ने लगाई फांसी, खबर मिलते ही बिलासपुर में नाबालिग प्रेमिका ने मौत को लगा लिया गले

Author name

February 10, 2026


बिलासपुर में एक नाबालिग युवती ने दिल्ली में अपने प्रेमी के आत्महत्या की खबर सुनकर फांसी लगा ली। किशोरी कुछ दिन पहले भागकर युवक के पास दिल्ली चली गई थी …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 08:52:33 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 09:03:10 AM (IST)

बिछड़ने के गम में दिल्ली में प्रेमी ने लगाई फांसी, खबर मिलते ही बिलासपुर में नाबालिग प्रेमिका ने मौत को लगा लिया गले
प्रेमी के आत्महत्या की खबर सुनकर नाबालिग किशोरी ने दे दी जान

HighLights

  1. नाबालिग प्रेमिका ने लगाई फांसी
  2. परिजनों ने जबरन किया अलग
  3. आत्महत्या के खबर सुनकर दी जान

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बैकुंठपुर जिले में रहने वाली नाबालिग ने तोरवा क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार घर पर फांसी लगा ली। सुबह स्वजन जब अपने काम में व्यस्त थे तभी किशोरी ने अपनी ही चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगाई।

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि किशोरी अपने प्रेमी के पास दिल्ली चली गई थी। स्वजन उसे किसी तरह समझाकर घर लाए थे। इसके बाद उसके प्रेमी ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने के दूसरे दिन ही किशोरी ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि बैकुंठपुर जिले में रहने वाली 16 साल कि किशोरी ने तोरवा में रहने वाली अपनी बुआ के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।

दिल्ली में प्रेमी ने कर ली आत्महत्या

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि नाबालिग कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई। स्वजन ने उसकी तलाश की। उसे दिल्ली से खोजकर स्वजन शहर ले आए। नाबालिग को घर लेकर जाने के बजाए उसे तोरवा में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर पर थे। पूछताछ में पता चला है कि नाबालिग के प्रेमी ने रविवार को दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में पांच दिनों तक नाली में फंसा रहा मध्य प्रदेश का युवक, आवाज सुनकर चौंके लोग; स्लैब तोड़कर निकाला गया बाहर

प्रेमी की मौत की खबर सुनकर गुनसुम थी नाबालिग

इसकी जानकारी रविवार को नाबालिग को भी मिल गई थी। इसके बाद से नाबालिग गुमसुम थी। उसने स्वजन से मरने की बात कही थी। तब स्वजन ने उसे पढ़ाई और परिवार पर ध्यान देने के लिए कहा था। रातभर स्वजन उस पर नजर रखे हुए थे। सुबह नाबालिग ने स्वजन के साथ नाश्ता किया। तब भी नाबालिग गुमसुम रही। इसे देख स्वजन ने उसे समझाइश दी थी। करीब 11 बजे स्वजन अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब स्वजन कमरे की ओर गए तब तक नाबालिग की मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।



Source link