बिलासपुर में सेना की कैंटीन में बिकने वाली ब्लैंडर्स प्राइड शराब की 14 बोतल जब्त, एक गिरफ्तार

Author name

July 6, 2025


CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां उन्होंने एक व्यक्ति के पास से सेना में बिकने वाली 14 बोतल ब्लैंडर्स प्राइड की शराब जब्त की है। जब्त शराब में ब्लैंडर्स प्राइड ब्रांड की बोतलें शामिल हैं, जिन पर फॉर सेल इन तेलंगाना, फॉर सेल इन मध्य प्रदेश और फॉर डिफेंस सर्विसेस अंकित है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Sun, 06 Jul 2025 07:21:25 PM (IST)

Updated Date: Sun, 06 Jul 2025 07:27:04 PM (IST)

बिलासपुर में सेना की कैंटीन में बिकने वाली ब्लैंडर्स प्राइड शराब की 14 बोतल जब्त, एक गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में जब्त की शराब

HighLights

  1. आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में जब्त की शराब
  2. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
  3. पुलिस ने 10.5 लीटर की शराब जब्त की

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: आबकारी विभाग की टीम ने एक आरोपी के पास से सेना में बिकने वाली 14 बोतल ब्लैंडर प्राइड की शराब जब्त की है। आरोपित के खिलाफ आबकारी विभाग ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। विभाग की ओर से अवैध शराब बिक्री को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना

इसी कड़ी में प्रभारी सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब की तस्करी कर रहा है। जानकारी मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान नॉन ड्यूटी पेड शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित मदनलाल मनहर के कब्जे से 14 नग अवैध शराब की बोतलें जब्त की गई हैं।

10.5 लीटर की शराब जब्त

जब्त शराब में ब्लैंडर्स प्राइड ब्रांड की बोतलें शामिल हैं, जिन पर फॉर सेल इन तेलंगाना, फॉर सेल इन मध्य प्रदेश और फॉर डिफेंस सर्विसेस अंकित है। जब्त शराब की कुल मात्रा 10.5 लीटर है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(ख), 34(2), 59(क) और 36 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।



Source link