तहसीलदार सस्पेंड, पटवारी कर चुका है आत्महत्या
मामला 2018 में सामने आया। उस दौरान ग्राम ढेका में सुरेश कुमार मिश्रा पटवारी थे। वहीं डीके उइके तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे। इन्होंने भूमि स्वामियों से मिलीभगत कर अधिसूचना जारी होने के बाद गलत तरीके से बटांकन किया। जांच में मामला सामने आने के बाद तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ तोरवा थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई। फआइआर दर्ज होने के बाद पटवारी ने कलेक्टर को एक आवेदन भी दिया था। उसके बाद मानसिक दबाव में आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।
क्या है भारतमाला प्रोजेक्ट और घोटाले की जड़ें
भारत सरकार की 1,520 करोड़ की लागत से ग्राम ढेका से उरगा तक 70 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए बन रहा है। भूमि अधिग्रहण की सूचना जारी होने के बाद ग्राम ढेका में संदिग्ध तरीके से 33 बटांकन कर 76 मालिक दिखाए गए। इससे मुआवजा राशि कई गुना बढ़ गई और परियोजना की लागत पर सीधा असर पड़ा।
कैसे बढ़ा विवाद
2018 में भूमि अधिग्रहण की 3-डी अधिसूचना जारी होने के बाद यह गड़बड़ी सामने आई। रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि विभाजन कई खसरा नंबरों पर 2017 में ही दर्शाया गया था, जबकि अधिसूचना बाद में निकली थी। एक ही दिन में 22 और दूसरे दिन 11 बटांकन किए जाने से मामले की संदिग्धता और गहरी हो गई थी।
- शीतलेष मौर्य पिता चंद्रीका मौर्य
खसरा नंबर- 250/10
रकबा- 0.0400
पहले मुआवजा-77,50,015
संशोधित-1,28,000
- मिथिलेश मौर्य पिता चंद्रिका मौर्य
खसरा नंबर-250/11
रकबा- 0.0320
पहले मुआवजा-62,00,012
संशोधित-1,02,400
- कमलेश मौर्य
खसरा नंबर-250/12
रकबा- 0.0320
पहले मुआवजा-62,00,012
संशोधित-1,02,400
- सुनीता मौर्य
खसरा नंबर-250/13
रकबा-0.0180
पहले मुआवजा-34,87,506
संशोधित-57,600
- दुर्गा मौर्य पिता चंद्रिका मौर्य
खसरा नंबर-250/15
रकबा-0.0200
पहले मुआवजा-38,75,007
संशोधित-64,000
- दिनेश मौर्य
खसरा नंबर-250/17
रकबा-0.0320
पहले मुआवजा-62,00,012
संशोधित-102400
- दुर्गा मौर्य
खसरा नंबर-250/18
रकबा-0.0200
पहले मुआवजा-38,75007
संशोधित-64,000
ये भी पढ़ें: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले : केंद्रीय विहार योजना के तहत रायपुर में बनेंगे 1000 सरकारी फ्लैट