धमतरी के पीपरछेड़ी गांव में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:परिवार ने बुलडोजर पर बैठकर किया विरोध, गांव में तनाव

Author name

February 9, 2026




धमतरी जिले के पीपरछेड़ी गांव में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। इस दौरान एक परिवार ने बुलडोजर पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन और पुलिस की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए गांव पहुंची थी। जैसे ही बुलडोजर चलना शुरू हुआ, प्रभावित परिवार के सदस्य मशीन पर चढ़ गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस दौरान मौके पर काफी गहमागहमी हुई। जेसीबी के ऊपर बैठकर परिजनों ने किया विरोध बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग की टीम रमेश हिरवानी के घर पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। परिवार के सदस्यों ने जेसीबी के सामने और ऊपर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सरपंच पर भी खुद अतिक्रमण करने का आरोप है। स्थानीय लोग पहले सरपंच के अतिक्रमण को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल, प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।



Source link