बिलासपुर में कॉपर वायर चोर गिरोह का भंडाफोड़:1 लाख के वायर समेत 4 गिरफ्तार, CCTV फुटेज के जरिए पकड़ा

Author name

January 27, 2026




बिलासपुर में सिविल लाइन पुलिस ने एसी के कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 1 लाख रुपए से अधिक मूल्य के कॉपर वायर के साथ दो चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। कुल चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही कॉपर वायर चोरी की घटनाओं के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने एक टीम गठित कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मंगला चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के पास से एसी का कॉपर वायर चोरी होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर राहुल गंधर्व और एक नाबालिग को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने मुथुड फाइनेंस लिमिटेड, व्यापार विहार के ऑफिस पार्किंग और मंगला चौक स्थित डिजिटल मार्केटिंग ऑफिस से एसी का कॉपर वायर चोरी करना स्वीकार किया।। कमलकांत कबाड़ी को बेचा कॉपर वायर आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्होंने चोरी किए गए कॉपर वायर को कमलकांत कबाड़ी को बेचा था। इसके अलावा, उन्होंने तारबहार थाना क्षेत्र में भी चोरी की बात कबूली, जिसका माल उन्होंने तालापारा के कबाड़ी मोहम्मद याकूब को बेचा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 173 फीट कॉपर वायर जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,00,700 रुपए बताई गई है। इन्हें किया गया अरेस्ट गिरफ्तार किए गए आरोपियों में टिकरापारा निवासी राहुल गंधर्व (22), एक नाबालिग, और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी तारबहार निवासी कमलकांत दत्ता उर्फ डोकरा (48) और तालापारा निवासी मोहम्मद याकूब (36) शामिल हैं।



Source link