![]()
बिलासपुर में सरकंडा पुलिस ने एक युवक को तलवार लेकर दहशत फैलाने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि विजयापुरम गेट के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर घूम रहा है, जिससे क्षेत्र में अशांति फैलने की आशंका है। इस सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को घेरकर पकड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कीर्ति कुमार पोर्ते बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तलवार जब्त की है। आरोपी कीर्ति कुमार पोर्ते के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Source link