होली मिलन : अग्रणी महिलाएं हुईं सम्मानित

Author name

March 1, 2026




धमतरी| भारतीय जैन संघटना महिला शाखा धमतरी द्वारा होली मिलन एवं महिला दिवस मनाया गया। अतिथि संतोष मिन्नी, पूजा लुकड़, शिल्की मुलवानी थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़कर हिस्सा लिया। रंगों के इस उत्सव में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भरता, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। अध्यक्ष संगीता गोलछा, सचिव इंद्रा लुकड़, सुषमा जैन, सूर्या लुकड़ ने बताया कि महिला शाखा निरंतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में अंजू लोढ़ा, किरण लोढ़ा, मधु दुग्गड़, अनीता गोलछा, शशि गोलछा, अंजू छाजेड, अपेक्षा लोढ़ा, शकुन पारख, ममता पारख, मधु जैन, रेखा गोलछा, चंचल जैन, किरण लूनिया, राजकुमारी पारख, अपेक्षा लोढ़ा, शशि जैन, ममता पारख, रेखा गोलछा, दुर्गा जैन आदि उपस्थित रहे।



Source link