आरंग हत्याकांड…रंग लगाने से मना करने पर हुआ था विवाद:नाबालिग सहित 8 आरोपियों ने पहले गाड़ी गिराई, फिर दौड़ाकर पीटा; विरोध करने पर मारा था चाकू

Author name

March 5, 2026




रायपुर जिले के आरंग में होली के दिन रंग लगाने से मना करना रायपुर निवासी नीरज लोधी की हत्या हुई थी पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम देने से पहले नीरज की बाइक गिराई और फिर उसे दौड़ाकर पीटा था। नीरज विरोध कर रहा था, इसलिए आरोपियों ने चाकू से लगातार वार किए थे। मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित आठ आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा मनीष कुमार निषाद, योगेन्द्र निषाद उर्फ बीरू उर्फ बाऊ, गौतम कुमार साहू ,भोजराम निषाद, राहुल साहू,नेमीचंद साहू,धनेश निषाद बताया जा रहा है। आरोपियों से चाकू और चूडा पुलिस ने जब्त किया है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोनू ठाकुर ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च 2026 को वह दुर्गा चौक के पास मोहल्ले में होली खेल रहा था। इसी दौरान नीरज लोधी अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG04HR6547 से वहां पहुंचा और चाय पीने चलने की बात कही। इसके बाद नीरज लोधी, मोनू ठाकुर और निलेश लोधी बाइक से निकले। करीब 11:30 बजे जब वे केंवसी साहू पारा स्थित संदीप किराना स्टोर के पास पहुंचे तो वहां खड़े ध्रुव निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, योगेंद्र उर्फ बीरू और अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया और रंग-गुलाल लगाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने बाइक की चाबी भी निकाल ली। नीरज लोधी द्वारा रंग लगाने से मना करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ध्रुव निषाद और उसके साथियों ने तीनों युवकों को बाइक से गिरा दिया। मोनू ठाकुर और निलेश लोधी वहां से भागने लगे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू और उसके साथियों ने चाकू से नीरज लोधी के सीने, पीठ और कमर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में थाना आरंग में केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link