कांकेर में सड़क हादसे में पिता-बेटे की मौत:बस और बाइक की टक्कर, दो बेटियां गंभीर रूप से घायल

Author name

January 31, 2026




कांकेर में शनिवार देर शाम यात्री बस और बाइक की टक्कर में पिता-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडरीपानी इलाके में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब दुधावा की ओर से आ रही बस और सामने से आ रही बाइक आपस में टकरा गईं। बाइक पर पिता, पुत्र और उनकी दो छोटी बेटियां सवार थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता और पुत्र ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, घायल बेटियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link