![]()
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर उठते सवालों के बीच राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए सरकार ने शिक्षकीय पदों में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। प्रदेश में अब कुल 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इस तरह शिक्षकों के 292 पद बढ़ गए हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। पहले 4,708 शिक्षकों की भर्ती की मिली थी स्वीकृति दरअसल, इससे पहले 28 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार ने 4,708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी थी। हालांकि, बाद में विभागीय समीक्षा में यह सामने आया कि कई जिलों और दूरस्थ इलाकों के स्कूलों में सहायक शिक्षकों की संख्या अब भी जरूरत से कम है। इसी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 292 अतिरिक्त सहायक शिक्षक पदों के सृजन का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब बढ़कर 5 हजार हुई संख्या अब सरकार ने इन नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दे दी है। इसके बाद कुल स्वीकृत पदों की संख्या 4,708 से बढ़कर 5,000 हो गई है। पदों में यह वृद्धि सीधे तौर पर छात्र संख्या, विषयवार आवश्यकता और स्कूलों में शिक्षण भार शिक्षकों की कमी के अलावा शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर बढ़ते दबाव को ध्यान में रखकर की गई है। इस फैसले को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ समय से शिक्षक संगठनों द्वारा रिक्त पदों को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। सरकार की यह स्वीकृति ऐसे वक्त आई है, जब कई स्कूल सीमित स्टाफ के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
Source link