दुर्ग में ज्वार की फसल के बीच अफीम की खेती:1 एकड़ में छिपाकर उगाई अफीम की फसल, एक संदिग्ध पकड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

Author name

March 6, 2026




छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की चोरी-छिपे खेती का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर 1 एकड़ में अफीम की फसल कब्जे में ले ली। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। यह मामला जेवरा सिरसा चौकी के समोदा गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, समोदा के जिस खेत में अफीम बोया गया है, वहां बड़ी चालाकी से चारों तरफ ज्वार भी बोया गया था ताकि किसी को भनक न लगे। ज्वार के बीच में अफीम को छिपाकर उगाया गया है। खेत के मालिक का कहना है कि उसने अपनी जमीन लीज पर दी थी और उसे नहीं पता था कि वहां किसकी खेती हो रही है। खेत में काम करने वाले मजदूर खंडवा के हैं। फिलहाल पुलिस ने विनायक ताम्रकार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अफीम की खेती को देखकर पुलिस ने मौके पर तहसीलदार और आरआई को बुलाया है और उनकी मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरी तरह से सोची-समझी साजिश के तहत अफीम उगाई जा रही थी। अफीम के खेत के पास अब बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को समोदा गांव में अफीम की खेती की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध से पूछताछ जारी है। बता दें कि दुर्ग जिले में अफीम की खेती का यह पहला मामला है।



Source link