पुलिस ने 3 दिन बाद कब्र खोदकर निकाली लाश:सड़क हादसे में युवक की हुई थी मौत, बिना पोस्टमॉर्टम कराए परिजनों ने दफनाया था शव

Author name

February 7, 2026




छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक का शव दफनाने के तीन दिन बाद पुलिस ने कब्र खोदकर बाहर निकाला। यह कार्रवाई पोस्टमॉर्टम कराने के लिए की गई। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है, जहां दशरथ यादव सड़क हादसे का शिकार हुआ था। हादसे के बाद उसका इलाज जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बाद में परिजन उसे घर ले आए थे। 2 फरवरी को दशरथ की घर पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना 3 फरवरी को शव को दफना दिया था। पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो 6 फरवरी शुक्रवार को युवक की कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। शव का नियमानुसार पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम कराए बगैर दफना दिया था शव इस मामले में थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि, युवक की सड़क हादसे की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। हालांकि, मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना और पोस्टमॉर्टम कराए बगैर शव को दफना दिया था। इस कारण नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया।



Source link