बिलासपुर पुलिस का बनेगा सशक्त ऐप…हाईटेक होगी पुलिसिंग:आईजी ने सरकंडा और कोनी थाने का किया निरीक्षण, खामियों को सुधारने एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Author name

January 28, 2026




बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय और जिले के थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकंडा और कोनी थाने के रिकार्ड सहित अन्य जांच की। साथ ही पीड़ितों से बातचीत भी की। आईजी गर्ग ने ‘सशक्त ‘ ऐप में चोरी गए एवं लावारिस वाहनों की एंट्री के कार्य को शीघ्रता से करने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड्स और कार्यवाहियों में, जो कमियां दिखाई दी, उनको एक सप्ताह में दुरुस्त कर रिपोर्ट देने कहा है। आईजी रामगोपाल गर्ग ने सरकंडा और कोनी थाने के साफ-सफाई, पुलिस अधिकारियों के अनुशासन और वेशभूषा को बारीकी से देखा। थाना परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने रिकार्ड्स भी चेक किए। इस दौरान थाने आने वाले पीड़ितों से उन्होंने बात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जिसके बाद थाना प्रभारी को उनकी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। आईजी ने थानों में पीड़ितों के लिए पर्याप्त पेय जेल व्यवस्था, साफ सफाई और समय पर उपस्थिति के लिए सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी। पुलिसकर्मियों को महिलाओं और बच्चों से विनम्र और सभ्य व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने थानेदारों से कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर, उनका वैधानिक निराकरण त्वरित किया जाए। हाईटेक पुलिसिंग पर दिया जोर
निरीक्षण के दौरान आईजी ने थानों को हाईटेक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अनुभव अभियान के तहत फीडबैक के लिए क्यूआर कोड लगाने और सशक्त एप में चोरी और लावारिस वाहनों की डेटा एंट्री जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग पुलिस की प्राथमिकता है और इसकी मॉनिटरिंग स्वयं एसएसपी करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को हाईटेक करने और मोबाइल ऐप व आधुनिक तकनीकों के उपयोग में सक्षम बनाना उनकी प्राथमिकता है। इस दिशा में काम शुरू हो चुका है, शीघ्र ही इसके परिणाम फील्ड में भी नजर आएंगे। कमियां दूर करने एक सप्ताह का अल्टीमेटम
थानों के निरीक्षण में आईजी को कई खामियां मिली। थाने की साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की वेशभूषा देख आईजी ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया। रिकॉर्ड में मिली खामियों को दुरुस्त करने के लिए थाना प्रभारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह के साथ निर्माणाधीन एसपी कार्यालय की प्रगति देखने के बाद आईजी ने कहा कि ऐसे निरीक्षण अब रेंज में लगातार जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान एसएसपी रजनेश सिंह भी उनके साथ रहे।



Source link