राजनांदगांव में धर्मांतरण के नेटवर्क पर कार्रवाई:चर्च में नाबालिग को रखने वाले पर आरोपी केस दर्ज, मौके से मिले प्रोजेक्टर और लैपटॉप, जांच जारी

Author name

January 15, 2026




छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस को धर्मांतरण को लेकर शिकायत मिली है। शिकायत में ग्राम धर्मापुर में डेविड चाको द्वारा चर्च चलाने, नाबालिग बच्चों को रखने और कथित धर्मांतरण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डेविड चाको के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने कई दस्तावेज और मोबाइल-लैपटॉप के साथ प्रोजेक्टर जैसे डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह काम सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संगठित तरीके से हो रहा था। इस मामाले में कई लोगों की पूछताछ की जा रही है और पैसों के सोर्स की भी जांच हो रही है। यह मामला थाना लालबाग की पुलिस चौकी सुकुलदेहन का है। जानिए पूरा मामला दरअसल, 8 जनवरी 2026 को थाना लालबाग की पुलिस चौकी सुकुलदेहन में एक शिकायत मिली। शिकायत में ग्राम धर्मापुर में चल रहे एक चर्च के बारे में बताया गया, जहां नाबालिग बच्चों को रखे जाने के साथ कथित धर्मांतरण जैसी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। शिकायत पर आरोपी डेविड चाको के खिलाफ छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। मौके से अहम सबूत मिले जांच के दौरान पुलिस को काफी अहम सबूत मिले। आरोपी के पास से कई दस्तावेज, रजिस्टर और अन्य सामग्री बरामद की गई। जांच में पता चला कि यह कोई अकेला व्यक्ति नहीं है, बल्कि यह एक संगठित नेटवर्क के तहत काम कर रहा था। पुलिस को इस नेटवर्क में सैकड़ों लोगों के शामिल होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने डिजिटल सबूत भी जब्त किए हैं, जिनमें लैपटॉप, टैबलेट, आई-पैड और मोबाइल फोन शामिल हैं। इन डिवाइस से मिली जानकारियों के आधार पर कई अहम बातें सामने आई हैं। इसके अलावा दूरदराज के इलाकों में काम आने वाले प्रोजेक्टर भी जब्त किए गए, जिनकी कीमत हजारों डॉलर बताई जा रही है। जांच में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चर्च में पैसा कहां से आ रहा था और क्या इसमें किसी तरह की अवैध गतिविधियां भी शामिल थीं। रायनांदगांव पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार सख्त कार्रवाई होगी।



Source link