वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों पर पुलिस की नजर:पिकनिक-स्पॉट, मॉल, होटल और सार्वजनिक जगहों पर रही निगरानी, स्कूलों में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन

Author name

February 14, 2026




कोरबा में वैलेंटाइन डे पर पुलिस ने प्रेमी जोड़ों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी। जिले के पिकनिक स्पॉट, गार्डन, मॉल, होटल और अन्य सार्वजनिक जगहों पर पुलिस पेट्रोलिंग करती नजर आई। हिंदू संगठनों ने भी इस दौरान सक्रियता दिखाई। कोरबा शहर के अलावा उपनगरीय क्षेत्रों जैसे दीपका, कुसमुंडा, बालको, दर्री, हरदी बाजार, बांकी मोंगरा और रजगामार में भी पुलिस की विशेष नजर रही। स्कूल-कॉलेज और पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की निगरानी कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक पिकनिक स्थलों पर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। शहर के होटलों पर भी निगरानी रखी गई। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक अलग पिंक पेट्रोलिंग टीम भी तैनात की गई थी। इस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर विशेष नजर रखी और युवतियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया। दिनभर में वैलेंटाइन डे को लेकर किसी अप्रिय घटना की सूचना सामने नहीं आई। पुलिस देर रात तक निगरानी बनाए रखी। सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन इसी बीच, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 फरवरी को सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या सुषमा बारस्कर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ओम और भारत माता के चित्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कक्षा अरुण उदय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ इसमें भाग लिया। मंत्रोच्चार के बीच छात्रों ने अपने माता-पिता का विधिवत पूजन, तिलक और आरती कर उनका आशीर्वाद लिया और मुंह मीठा कराया।



Source link