![]()
सूरजपुर जिले के सावारांवा के मिडिल स्कूल का ताला होली के दूसरे दिन नहीं खुला। स्कूली बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचे तो स्कूल में ताला बंद मिला। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाया और अधिकारियों को सूचना दी। सूरजपुर डीईओ ने अधिकारियों को मौके पर भेजा तो स्कूल का ताला बंद मिला। DEO ने हेडमास्टर सहित 6 शिक्षकों को नोटिस जारी कर कार्यालय तलब किया है। जानकारी के मुताबिक, भैयाथान ब्लॉक के सावांरावां मिडिल स्कूल का गुरुवार को ताला ही नहीं खुल सका। स्कूली बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचे तो स्कूल बंद मिला। स्थानीय बीडीसी को इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंची। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजा। सुबह 11 बजे तक बच्चे बाहर घूमते रहे। कुछ देर वे स्कूल के बाहर बैठकर पढ़ाई भी करते दिखे। जांच टीम को नदारद मिले शिक्षक, नोटिस जारी
मामले की सूचना मिलने पर सूरजपुर डीईओ अजय मिश्रा ने जांच के लिए टीम को सावारांवा भेजा तो मिडिल स्कूल का ताला नहीं खुला था। इसकी जानकारी डीईओ को दी गई। DEO ने हेडमास्टर संजय गुप्ता, टीचर रामजतन कुशवाहा (संकुल समन्वयक बैजनाथपुर), ईशा खलखो, प्रीति टोप्पो, अजीत कुमार चंद्रा एवं रमेश चेसकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को शुक्रवार को 4.30 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने कहा गया है। शराब पीकर आते हैं शिक्षक
स्कूल के बच्चों ने बताया कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक चेसकर सर रोज शराब पीकर स्कूल पहुंचते हैं। बीडीसी से बातचीत में बच्चों ने इसकी जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि चेसकर सर के साथ अन्य गांव वाले भी शराब पीकर स्कूल आ जाते हैं। बच्चों के बयान का वीडियो भी डीईओ को भेजा गया है। डीईओ अजय मिश्रा ने कहा कि इसकी भी जांच कराई जाएगी एवं नियमानुसार कार्रवाई होगी।
Source link