![]()
भास्कर न्यूज | कोंडागांव न्यू सर्किट हाउस में सोमवार सुबह आयोजित प्रेसवार्ता में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026 को विकासोन्मुख बताते हुए इसकी प्रमुख घोषणाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1.72 लाख करोड़ रुपए का यह बजट विकसित भा
.
सांसद ने बताया कि बस्तर संभाग के जगरगुंडा और अबूझमाड़ में एजुकेशन सिटी की स्थापना, स्कूलों के उन्नयन, निशुल्क कोचिंग और समग्र शिक्षा के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं। कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र में इंद्रावती पर बैराज और नहर निर्माण से बस्तर क्षेत्र के 32 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। किसानों के लिए बीमा और विभिन्न कृषक योजनाओं में भी बजट बढ़ाया गया है।
महिला सशक्तिकरण के तहत महतारी वंदन योजना, बालिकाओं को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार किया जाएगा। अधोसंरचना विकास में बिलासपुर एयरपोर्ट, जगदलपुर एयरपोर्ट और अंबिकापुर एयरपोर्ट के उन्नयन के साथ ग्रामीण सड़कों, जल जीवन मिशन, आवास योजनाओं और नए मोबाइल टावरों की स्थापना शामिल है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चित्रकोट जलप्रपात और तीरथगढ़ जलप्रपात सहित प्रमुख स्थलों के विकास, फिल्म सिटी, सांस्कृतिक केंद्र और औद्योगिक पार्क स्थापित करने की योजना है। एआई, पर्यटन, खेल, अधोसंरचना और स्टार्ट-अप से जुड़े पांच नए मिशन भी शुरू किए जाएंगे, जिनसे निवेश और रोजगार बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम, पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल आदि मौजूद थे।