10 trains running from Jagdalpur are short terminated, trains will not come to Jagdalpur and Kirandul even today | जगदलपुर से चलने वाली 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट: आज भी जगदलपुर और किरंदुल नहीं आएगी ट्रेनें; कोरापुट से लौट जाएगी – Jagdalpur News

Author name

July 15, 2025



छत्तीसगढ़ में बस्तर को ओडिशा, वेस्ट बंगाल और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली करीब 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई है। ये ट्रेनें आज 15 जुलाई को भी जगदलपुर और किरंदुल नहीं आएगी। या ये कहें कि ये सभी ट्रेनें जगदलपुर के लिए रद्द कर दी गईं हैं। रेलवे के मुताब

.

दरअसल, करीब 10 दिन पहले मल्लीगुड़ा और जड़ती स्टेशन के बीच लैंड स्लाइड हुआ था। रास्ता तो क्लियर कर दिया गया है, लेकिन फिर भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे कुछ जगह अब भी काम जारी रखा है। इसलिए हिराखंड, समलेश्वरी, किरंदुल-विशाखापट्टनम समेत अन्य ट्रेनों को 15 जुलाई तक शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

ये ट्रेनें हुई शॉर्ट टर्मिनेट

  • 1. दिनांक 14.07.2025 से 15.07.2025 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18515 विशाखापट्टनम – किरंदुल नाइट एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
  • 2. ट्रेन संख्या 18516 किरंदुल – विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस 15.07.2025 से 16.07.2025 तक किरंदुल की बजाय कोरापुट से शुरू होगी।
  • 3. दिनांक 15.07.2025 से 16.07.2025 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
  • 4. ट्रेन संख्या 58502 किरंदुल – विशाखापट्टनम पैसेंजर 15.07.2025 से 16.07.2025 तक किरंदुल की बजाय कोरापुट से शुरू होगी।
  • 5. ट्रेन संख्या 18005 14.07.2025 से 15.07.2025 तक हावड़ा से छूटने वाली हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
  • 6. ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस 15.07.2025 से 16.07.2025 तक जगदलपुर की बजाय कोरापुट से रवाना होगी।
  • 7. ट्रेन संख्या 18107 11.07.2025 से 14.07.2025 तक राउरकेला से छूटने वाली राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
  • 8. ट्रेन संख्या 18108 जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस 15.07.2025 को जगदलपुर की बजाय कोरापुट से रवाना होगी।
  • 9.दिनांक 14.07.2025 से 15.07.2025 तक भुवनेश्वर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18447 भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
  • 10. ट्रेन संख्या 18448 जगदलपुर – भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस 15.07.2025 से 16.07.2025 तक कोरापुट से रवाना होगी।



Source link