18th Foundation Day of ITBP | आईटीबीपी का 18वां स्थापना दिवस: कोंडागांव में जवानों के अनुशासन और समर्पण को सलाम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ा उत्साह – Kondagaon News

Author name

July 9, 2025


आईटीबीपी के 18वें स्थापना दिवस पर कोंडागांव में समारोह का आयोजन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 18वें स्थापना दिवस पर कोंडागांव स्थित इकाई परिसर में मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया। बल के सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय भुवनेश्वर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जवान, अधिकारी, उनके परिजन और स्थानीय नागरिक

.

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) संजीव रोलबा ने ध्वजारोहण किया। डीआईजी ने कहा कि आईटीबीपी देश की सीमाओं की रक्षा कर रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ जैसे माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कवच की भूमिका निभा रही है।

आईटीबीपी की मौजूदगी से ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा

डीआईजी रोलबा ने बताया कि आईटीबीपी समाजसेवा और जनकल्याण में भी अग्रणी है। बल द्वारा चिकित्सा शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, स्कूल सहयोग कार्यक्रम और आपदा राहत अभियान चलाए जाते हैं। नारायणपुर और कोंडागांव के जंगल क्षेत्रों में आईटीबीपी की मौजूदगी से ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

स्थापना दिवस पर जवानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। बच्चों और जवानों की प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। आईटीबीपी के क्षेत्रीय मुख्यालय खोर्द्धा में भी समारोह आयोजित किया गया। यहां बल की गौरवशाली परंपराओं को याद करते हुए जवानों को सम्मानित किया गया।



Source link