1,940 bags of illegal paddy seized in Balrampur district | बलरामपुर जिले में पकड़ाया 1,940 बोरी अवैध धान: 22 चैक पोस्ट पर पुलिस कर रही निगरानी; अवैध धान के प्रवेश को रोक – Balrampur (Ramanujganj) News

Author name

November 2, 2025



बलरामपुर जिले में अवैध धान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते दो दिनों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 1,940 बोरी अवैध धान जब्त किया।

.

पहली कार्रवाई ग्राम गम्हरिया में हुई, जहां मुमताज अंसारी के घर से 240 बोरी धान बरामद किया गया। इसके बाद, ग्राम विजयनगर में मुसब्बर के घर से 350 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।

तीसरी और सबसे बड़ी कार्रवाई ग्राम चाकी में की गई, जहां कृष्णा गुप्ता के ठिकाने पर छापा मारकर 1,350 बोरी अवैध धान बरामद किया गया। जिले में 22 चेक पोस्ट बनाए गए है जहां पुलिस अवैध धान की आवक की निगरानी कर रही है।

अवैध भंडारण में होगी सख्ती

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से खरीदे या भंडारित किए गए धान पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

नियमों के तहत करना होगा क्रय-विक्रय

प्रशासन ने किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत ही धान का क्रय-विक्रय करें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जिले में 22 चेक पोस्ट स्थापित

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बताया कि जिले में 22 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, ताकि छत्तीसगढ़ में अवैध धान के प्रवेश को रोका जा सके। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश से सटी छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि जिले के सभी एसडीएम के नेतृत्व में अवैध धान के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आनंद राम नेताम के नेतृत्व में की गई। इस संयुक्त टीम में तहसीलदार रामानुजगंज मनोज पैकरा, तहसीलदार रामचंद्रपुर अश्विनी चंद्रा और चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी शामिल थे।



Source link