2 friends died in a road accident | सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत: धमतरी में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर; अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम – Dhamtari News

Author name

June 20, 2025


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम रावां में यह घटना हुई। पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दोनों दोस्तों को टक्कर मार दी।

.

मृतकों की पहचान निरंजन चांद (49) और नामदेव साहू (35) के रूप में हुई है। दोनों बागतराई गांव के निवासी थे। वे मोटरसाइकिल से रावां से धमतरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप (नंबर CG 05 T 1522) ने सामने से टक्कर मार दी।

2 दोस्तों ने तोड़ा दम

हादसे में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। निरंजन चांद की मौके पर ही मौत हो गई। नामदेव साहू को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पिकअप को अपनी हिरासत में ले लिया है। दोनों मृतकों का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link