200 feet high gallery collapsed in Bhilai Steel Plant | भिलाई स्टील प्लांट में 200 फीट ऊंची गैलरी भरभराकर गिरी: कोक ओवन में उत्पादन ठप, CISF ने इलाके को किया सील, जांच में जुटी टीम – durg-bhilai News

Author name

July 7, 2025



भिलाई स्टील प्लांट में कोक ओवन की गैलरी भरभराकर गिरी

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के कोक ओवन विभाग में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। बैटरी नंबर 5 और 6 के बीच की गैलरी नंबर 38 अचानक भरभराकर ढह गई। यह गैलरी लगभग 200 फीट ऊंची थी और हादसे में इसका पूरा स्ट्रक्चर जमींदोज हो गया। घटना के कारण कोक ओवन में उत्

.

हादसे के तुरंत बाद बीएसपी प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। साथ ही, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को मौके पर तैनात कर दिया गया ताकि कोई भी व्यक्ति प्रभावित क्षेत्र में न जा सके। विभागीय टीम इलाके की तलाशी ले रही हैं, हालांकि अब तक किसी के घायल या फंसे होने की सूचना नहीं है।

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय गैलरी में या इसके नीचे कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, वरना यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।



Source link