3 children of policemen drowned in Korba | कोरबा में पुलिसकर्मियों के 3 बच्चों की डूबकर मौत: तालाब में नहाने के दौरान हादसा, तीनों की उम्र 9 से 12 साल – Chhattisgarh News

Author name

September 5, 2025


छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार को तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चे थे। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी तालाब की है।

.

जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चों की पहचान युवराज सिंह ठाकुर (9), प्रिंस जगत (12) और आकाश लकड़ा (13) के रूप में हुई है। युवराज राजेश्वर ठाकुर का बेटा, प्रिंस अयोध्या जगत का बेटा और आकाश जोलसा का बेटा था।

समय गहरे पानी में समाए तीनों

दरअसल, तालाब में नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू किया गया और बच्चों को निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पहले भी हो चुकी है घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार, रिसदी तालाब काफी गहरा है। पहले भी यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। फिर भी सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को बिना निगरानी तालाब या नदी-नालों में न जाने दें।

फिलहाल, तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

…………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

मरीन ड्राइव में शराब पीकर छुट्टी मनाने आया युवक डूबा….मौत:दोस्त तैरकर बाहर आया, फैक्ट्री में काम करते था युवक, SDRF ने निकाला शव

रायपुर के तेलीबांधा तालाब में डूबने से युवक की मौत।

रायपुर के तेलीबांधा तालाब में डूबने से युवक की मौत।

रायपुर के तेलीबांधा तालाब में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। जैसे ही युवक नहाने के लिए तालाब में उतरा, तभी हादसा हो गया। युवक गहराई में चला गया और डूब गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link