गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस मनाया गया।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने रानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस मनाया। कलेक्ट्रेट के सामने स्थित सामुदायिक भवन गुरूकुल गौरेला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

.

कार्यक्रम में शासकीय सेवक विकास संघ के नए सदस्यों ने शपथ ली। साथ ही शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदिवासी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि थे। मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, एसपी एस आर भगत और अतिरिक्त एसपी ओम चंदेल भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि का गजमाला से स्वागत किया गया। मरवाही विधायक मरपची ने बताया कि रानी दुर्गावती ने 51 युद्ध जीते और अंतिम लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुईं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी, डॉ. के के ध्रुव और जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा समेत कई जनप्रतिनिधि और आदिवासी समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए।



Source link