सूरजपुर जिले उफनती झींक नदी को पार करने की कोशिश में बुजुर्ग बहा
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के मोहनपुर आमाझरिया गांव में उफनती झींक नदी को पार करने की कोशिश में 60 वर्षीय मोहन सोरी बह गए। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है।
.
मोहन सोरी के साथ श्यामपुर के बांसपारा का एक अन्य बुजुर्ग भी था। उसने झाड़ी का सहारा लेकर अपनी जान बचा ली। पिछले एक सप्ताह से जिले में रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है।
ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने 200 मीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन देर शाम तक मोहन सोरी का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण खोजबीन रोक दी गई। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने घटनास्थल का दौरा किया और पुल निर्माण की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।


