7 gamblers arrested in Dhamtari | धमतरी में 7 जुआरी गिरफ्तार: स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते पकड़े गए, 1.41 लाख का माल जब्त, तीन दिनों के भीतर दूसरी कार्रवाई – Dhamtari News

Author name

October 9, 2025


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 41 हजार 200 रुपए का माल जब्त किया है। जिसमें कैश, मोबाइल और बाइक शामिल हैं। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

.

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम देवरी में कुछ लोग स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन 7 जुआरियों को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लुभान चंद्राकर (39, छुही), ईश्वर साहू (27, छुही), हुसैन लहरे (20, दोनर), वेंकटेश मराठा (36, संजय नगर कुरूद), अर्जुन चंद्राकर (56, भोथली), धर्मेंद्र कुमार चंद्राकर (36, भोथली) और नेमसिंग ध्रुव (35, भालुचुआ) शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से 45 हजार 200 रुपए कैश, 7 मोबाइल और 5 बाइक जब्त की हैं। इससे दो दिन पहले भी बेंदरानवा गांव के जंगल से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया था। उस कार्रवाई में 40 हजार 200 रुपए कैश, मोबाइल फोन और वाहन सहित लगभग दो लाख रुपए से अधिक का माल जब्त किया गया था।



Source link