7 people arrested for gambling in Mardapoti forest | मरदापोटी के जंगल में जुआ खेलते 7 लोग गिरफ्तार: 83 हजार रुपए, 8 मोबाइल और 5 बाइक जब्त; कुछ आरोपी फरार – Kanker News

Author name

June 20, 2025



कांकेर के मरदापोटी के जंगल में जुआ खेल रहे 7 लोग गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने मरदापोटी के जंगल में जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 19 जून को सूचना मिली थी कि कांकेर और कोंडागांव जिले के कुछ लोग यहां जुआ खेल रहे हैं।

.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। आरोपियों के पास से 83 हजार रुपए नकद, 8 मोबाइल फोन और 5 मोटरसाइकिल जब्त की गईं। पकड़े गए आरोपियों में साल्हेटोला के दिनेश कुमार खोब्रागढ़े (23), बेलोंडी के सोनू नेताम (23), चिखली के मुकेश कुमार सर्फे (35), घोटिया के संतु सलाम (21), अंड़ेंगा के शिवनाथ मरकाम (54), कंकालीनपारा के गोविंदा चांवला (34) और टिकरापारा के संजय जैन (34) शामिल हैं। कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए।

जब्त किए गए मोबाइल में रेडमी, टेकनो और नारजो कंपनी के फोन शामिल हैं। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते भी मिले। मौके से हीरो पैशन प्रो (CG19BD2886), बिना नंबर का लाल रंग का हीरो सुपर स्प्लेंडर, होंडा एक्टिवा (CG19A3722), हीरो पैशन प्रो (CG19BF6281) और हीरो एचएफ डीलक्स (CG05AC0635) बरामद की गईं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



Source link