धमतरी | ग्राम शंकरदाह में बिना अनुमति 8 पेड़ काट दिए थे। इसकी जानकारी लगते ही प्रशासनिक कार्रवाई की गई। ग्राम विकास समिति अध्यक्ष पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगा, साथ ही 10 गुना पेड़ लगाने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार शंकरदाह में सड़क किनारे बिना अनुम
.
खसरा नंबर 438 स्थित सड़क पर गौठान रास्ते के सामने यह पेड़ काटे गए, जिसके लिए राजस्व एवं वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई। शंकरदाह की सरपंच रमी गौतम एवं ग्राम विकास समिति अध्यक्ष दीपक कुमार साहू ने जवाब में बताया कि बरसात के दौरान नहर से लेकर बलियारा पुल तक पानी भर जाता है, जिससे मार्ग बाधित होता है। स्कूली बच्चों एवं राहगीरों को आवागमन में कठिनाई होती है तथा धान खरीदी केंद्र से भारी वाहनों का आवागमन भी प्रभावित होता है।
उन्होंने तर्क दिया कि पेड़ सड़क पर झुक गए थे और दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी, इसलिए जनहित में कटाई की गई। साथ ही, अनुमति नहीं लेने के लिए क्षमा भी मांगी। अतिरिक्त तहसीलदार धमतरी एवं हल्का पटवारी की स्थल जांच रिपोर्ट के आधार पर यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि पेड़ कटवाने की जिम्मेदारी दीपक कुमार साहू, अध्यक्ष ग्राम विकास समिति की है। नियमानुसार कार्यवाही की गई