![]()
छत्तीसगढ़ में 9 मेमू ट्रेनें कैंसिल रहेंगी
छत्तीसगढ़ में 9 लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेनों का परिचालन 19 और 20 जुलाई को प्रभावित रहेगा। तकनीकी कारण से 9 ट्रेनें कैंसिल की गई है। इसके अलावा एक ट्रेन को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है। इस कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा
.
रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर मंडल के सरोना और उरकुरा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के विद्युतीकरण और ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के काम की वजह से ट्रेनें कैंसिल की गई हैं।
रद्द की गई ट्रेनें इस प्रकार हैं – गाड़ी संख्या 68707 रायपुर-दुर्ग मेमू (19 जुलाई) – गाड़ी संख्या 68708 दुर्ग-रायपुर मेमू (19 जुलाई) – गाड़ी संख्या 68717 रायपुर-दुर्ग मेमू (19 जुलाई) – गाड़ी संख्या 68718 दुर्ग-रायपुर मेमू (19 जुलाई) – गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू (19 जुलाई) – गाड़ी संख्या 68725 रायपुर-दुर्ग मेमू (19 जुलाई) – गाड़ी संख्या 68727 बिलासपुर-रायपुर मेमू (19 जुलाई) – गाड़ी संख्या 68701 रायपुर-दुर्ग मेमू (20 जुलाई) – गाड़ी संख्या 68702 दुर्ग-रायपुर मेमू (20 जुलाई)
आंशिक रूप से रद्द ट्रेन गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 19 जुलाई को बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच इसका संचालन नहीं होगा।